पेरू में प्रदर्शनकारियों का हवाई अड्डे पर नियंत्रण, 50 को बनाया बंधक.

लीमा (पेरू), । दक्षिणी पेरू के अंदाहुआलास शहर में प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को पुलिस के साथ हिंसक झड़प के बाद हवाई अड्डे पर नियंत्रण पा लिया। इन झड़पों में चार पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 20 लोग घायल हो गए। लोकपाल कार्यालय ने कहा कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों सहित 50 लोगों को बंधक बना लिया है।
लोकपाल कार्यालय ने लोगों से विरोध के दौरान हिंसक साधनों का सहारा नहीं लेने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय पुलिस से कहा है-सार्वजनिक व्यवस्था को बहाल करने के लिए कोई भी बल प्रयोग कानून के ढांचे के भीतर होना चाहिए। राष्ट्रीय पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने बंधक बनाए गए दो पुलिस अधिकारियों को अब रिहा कर दिया गया है।
पेरू के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरे हैं। गंभार आरोप लगने के बाद कैस्टिलो को बुधवार को सत्ता से हटा दिया गया था। उनके खिलाफ संसद में महाभियोग चला। इसके बाद पेरू की उपराष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे को राष्ट्रपति बना दिया गया। कैस्टिलो को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूर्व नेता ने अपने खिलाफ सभी आरोपों से इनकार किया है।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal