Sunday , November 23 2025

विजय देवरकोंडा ने की 100 प्रशंसकों के लिए मुफ्त ट्रिप की घोषणा.

विजय देवरकोंडा ने की 100 प्रशंसकों के लिए मुफ्त ट्रिप की घोषणा.

मुंबई, 28 दिसंबर । दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपने फैंस के लिए एक खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने सोमवार को अपने 100 प्रशंसकों के लिए मुफ्त ट्रिप की घोषणा की है। उन्होंने फैंस को क्रिसमस का स्पेशल गिफ्ट दिया है। दरअसल, वह हर साल क्रिसमस के मौके पर कुछ खास करते आए हैं। उन्होंने पांच साल पहले देवरा सेंटा के नाम से एक ट्रेडिशन शुरू किया था। इसी के तहत उन्होंने मुफ्त ट्रिप की यह पहल की है। देवरकोंडा ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, पांच साल पहले मैंने एक परंपरा शुरू की थी। इस साल के लिए भी मेरे पास एक आइडिया है। मैं आप लोगों में से 100 लोगों को एक पेड ट्रिप पर भेजना चाहता हूं। कृपया डेस्टिनेशन चुनने में मेरी मदद करें। डेस्टिनेशन हैं- माउंटेन ऑफ इंडिया, बीचेस ऑफ इंडिया, कल्चर ट्रिप ऑफ इंडिया और डेजर्ट ऑफ इंडिया। इस ऑफर के हिसाब से फैंस अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने जा सकते हैं।

सियासी मियार की रिपोर्ट