फिल्म लकड़बग्घा का ट्रेलर रिलीज, बेजुबान जानवरों की आवाज बने अंशुमन..

मुंबई, 04 जनवरी । पिछले काफी समय से फिल्म लकड़बग्घा सुर्खियों में है। फिल्म से कलाकारों का पोस्टर आने के बाद से ही इसकी रिलीज को लेकर दर्शक उत्सुक नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ था और अब इसका ट्रेलर भी दर्शकों के बीच आ गया है। अभिनेता अंशुमन झा इसमें मुख्य भूमिका में हैं, वहीं इस फिल्म से अभिनेता मिलिंद सोमन पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।फिल्म में अंशुमन झा ने अर्जुन बख्शी नाम के एक पशु प्रेमी का किरदार निभाया है, जो बचपन से अपने पिता (मिलिंद) से बेजुबान और बेसहारा जानवरों के लिए लडऩा सीखता है। ट्रेलर में अर्जुन आवारा कुत्तों के लिए अपनी जान की बाजी लगाता दिख रहा है। अर्जुन को अपने पालतू कुत्ते शोंकू की तलाश के दौरान अवैध पशु व्यापार की भनक लगती है। इसके बाद शुरू होती है जानवरों की तस्करी करने वालों के साथ अर्जुन की जंग।. फिल्म जानवरों की दुर्दशा पर आधारित है। ऐसी फिल्में हमेशा से दर्शकों की पसंद रही हैं। ट्रेलर देख लगता है कि कलाकारों ने अपने किरदारों को जीने में काफी मेहनत की है, वहीं दुनिया की सबसे खतरनाक मार्शल आर्ट क्राव-मागा भी इसमें देखने लायक है। विक्टर मुखर्जी के निर्देशन में बनी लकड़बग्घा 13 जनवरी को रिलीज होगी। सिनेमाघरों में फिल्म का सामना विशाल भारद्वाज की फिल्म कुत्ते से होगा। लकड़बग्घा में रिद्धि डोगरा भी हैं। इसमें जानवरों को लेकर एक्शन में डूबी एक ऐसी कहानी कहने की कोशिश की गई है, जिसे पहले हिंदी सिनेमा के इतिहास में कभी नहीं कहा गया। मिलिंद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 2018 में फिल्म हमारा तिरंगा में देखा गया था।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal