‘जा अब पलट के देखब ना’ ने पार किए 51 मिलियन व्यूज..

मुंबई, 05 जनवरी । भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर-एक्टर नीलकमल सिंह, चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी और पॉपुलर गायिका प्रियंका सिंह पहली बार एक साथ दर्दभरा वीडियो सांग ‘जा अब पलट के देखब ना’ लेकर आए थे। ये म्यूज़िक वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने को अब तक 51 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
इस गाने में नीलकमल सिंह और काजल राघवानी एक दूसरे से नाराज नजर आ रहे हैं। लगता है कि दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई है और एक दूसरे से कह रहे हैं- ‘जा अब पलट के तेरी ओर नहीं देखेंगे’। इस गाने को भव्य लोकेशन पर फिल्माया गया था। इस सैड सॉंग के पोस्टर में भी नीलकमल सिंह और काजल राघवानी एक दूसरे से मुंह मोड़े हुए नजर आ रहे हैं। गाने को 18 अप्रैल, 2021 को रिलीज किया गया था।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत इस दर्द भरे गीत को नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत राज गाजीपुरी का है। इसके अरेंजर मोहित मौर्या हैं। गाने का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है। इस के वीडियो निर्देशक रवि पंडित और कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं। इसके एडिटर दीपक पंडित और प्रोडक्शन इंचार्ज पंकज सोनी हैं।
सियासी मीयार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal