Monday , October 26 2026

तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29,605 हुई

तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29,605 हुई

अंकारा, 13 फरवरी । तुर्की में विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29,605 हो गई है। आपदा एवं आपात प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) ने यह जानकारी दी। एएफएडी ने एक बयान में कहा कि दोपहर 03 बजकर 55 मिनट तक 29,605 लोगों की मौत हो गई। तुर्की और सीरिया के कुछ हिस्सों में गत सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप में कुल मिलाकर 30,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घर नष्ट हो गए।

सियासी मियार की रिपोर्ट