Wednesday , March 18 2026

एमसी स्टेन ने शाहरुख खान और विराट कोहली को पछाड़कर नया इतिहास रचा दिया…

एमसी स्टेन ने शाहरुख खान और विराट कोहली को पछाड़कर नया इतिहास रचा दिया…

मुंबई, 17 फरवरी ”बिग बॉस” शो जितना विवादित है उतना ही लोकप्रिय शो के तौर पर देखा जाता है। रैपर एमसी स्टेन ने हाल ही में बिग बॉस 16 की ट्रॉफी आपने नाम किया। अब एमसी स्टेन ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और क्रिकेटर विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है।

एमसी स्टेन के सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोअर्स हैं। उन्हें 18 लाख लोग फॉलो करते थे। बिग बॉस 16 जीतने के बाद एमसी स्टेन करीब 10 मिनट तक इंस्टाग्राम पर लाइव रहे। उस समय उस लाइव में 541 हजार लोग थे। आज तक किसी भी इंडियन सेलेब्रिटी के लाइव को इतने व्यूज नहीं मिले हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान के नाम था। शाहरुख जब इंस्टा पर लाइव हुए तो इसे 255 हजार व्यूज मिले थे।

सियासी मीयार की रिपोर्ट