Monday , September 23 2024

वाशिंगटन में 29 सितंबर को होगी तीन दिवसीय विश्व संस्कृति महोत्सव की शुरुआत..

वाशिंगटन में 29 सितंबर को होगी तीन दिवसीय विश्व संस्कृति महोत्सव की शुरुआत..

वाशिंगटन, 04 मार्च । तीन दिवसीय चौथा विश्व संस्कृति महोत्सव अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी यहां आर्ट ऑफ लिविंग की विज्ञप्ति में दी गई है।

जानकारी के मुताबिक ऐतिहासिक नेशनल मॉल में 29 सितंबर से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में दुनिया भर से हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। महोत्सव के पिछले तीन संस्करण बेंगलुरु (2006), बर्लिन (2011) और नई दिल्ली (2016) में आयोजित हुए थे।

महोत्सव की स्वागत समिति का नेतृत्व संयुक्त राष्ट्र के आठवें महासचिव रहे बान की मून करेंगे। महोत्सव में कई वर्तमान एवं पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य और कई आध्यात्मिक नेता शामिल होंगे।

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने अपने संदेश में कहा कि पूरी दुनिया एक परिवार है। आज दुनिया ध्रुवीकरण, विभाजन और निराशा से जूझ रही है। इस नैराश्य काल में हम सब मिलकर समृद्ध विविधता की खुशी मना सकते हैं।

सियासी मियार की रिपोर्ट