Tuesday , September 24 2024

जीनत अमान ने सत्यम शिवम सुंदरम की तस्वीर शेयर की.

जीनत अमान ने सत्यम शिवम सुंदरम की तस्वीर शेयर की.

मुंबई, 09 जून बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान ने अपनी फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
जीनत अमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है और तब से वह लगातार मजेदार कंटेंट शेयर करती रहती है। जीनत अमान ने सत्यम शिवम सुंदरम से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में जीनत को चटाई पर लेटे हुए देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर मुस्कान है।
तस्वीरें शेयर करते हुए जीनत अमान ने लिखा है,यहां बहुत, बहुत, बहुत गर्मी है। आप रूपा से सिखिए। इस तरह गर्मी को आप मात दे सकते हैं। इसके अलावा कोई और उपाय हैं क्या?
गौरतलब है कि सत्यम शिवम सुंदरम में जीनत अमान ने रूपा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में जीनत अमान के अलावा शशि कपूर की भी अहम भूमिका थी। सत्यम शिवम सुंदरम का निर्देशन राज कपूर ने किया था।

सियासी मियार की रिपोर्ट