Monday , September 23 2024

गुंजन सिंह का गाना ‘लियादी एगो मेक्सी’ हुआ रिलीज..

गुंजन सिंह का गाना ‘लियादी एगो मेक्सी’ हुआ रिलीज..

मुंबई, 15 जून। भोजपुरी लोकगायक गुंजन सिंह का गाना ‘लियादी एगो मेक्सी’ धूम मचा रहा है। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल म्यूजिक चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। यह गाना पूरी तरह से मनोरंजक है। धुन, सुर और साज से सजे इस खूबसूरत गाने को गुंजन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री की फ़ीमेल वॉयस शिल्पी राज के साथ मिल कर गाया। इस गाने में दोनों के प्ले बैक सिंगिंग को ऑडियन्स में खूब पसंद किया जा रहा है।

इस गाने को लेकर गुंजन सिंह भी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि गाने को दर्शकों का खूब प्यार और दुलार मिलेगा। वे कहते हैं कि ‘लियादी एगो मेक्सी’ में मनोरंजन के सभी मसाले हैं। यह दर्शकों की जुबान पर एक बार में चढ़ जाने वाला गाना है। इस गाने में मस्ती है। रोमांस है। गर्मी की तपिश में महिलाओं के लिए संवेदना भी है। इस एक गाने में वो सब कुछ है, जो इस गाने को दूसरे गानों से अलग और रॉकिंग बनाती है। मुझे इस गाने को करते हुए बेहद मजा आया। अब यह जनता जनार्दन के पास है, वही हमारे गाने को हिट कराएंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है। गुंजन सिंह और शिल्पी राज के सुमधुर आवाज वाले इस गाने के गीतकार अजय बच्चन और संगीतकार जेपी तिवारी हैं।

सियासी मियार की रिपोर्ट