Monday , September 23 2024

30 सितंबर को भोजपुरी सिनेमा पर होगा यश कुमार की फिल्म एक था जोकर का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर……

30 सितंबर को भोजपुरी सिनेमा पर होगा यश कुमार की फिल्म एक था जोकर का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर……

मुंबई, 29 सितंबर। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की फिल्म एक था जोकर का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 30 सितंबर को भोजपुरी सिनेमा पर होगा।
एक था जोकर के निर्माता यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं। फिल्म एक था जोकर का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 30 सितंबर को भोजपुरी सिनेमा पर संध्या सात बजे से किया जाएगा। इस फिल्म को दर्शक वापस से एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे से देख सकेंगे।
फिल्म एक था जोकर के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। एक था जोकर में यश कुमार, स्मृति सिन्हा के साथ विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा और गीत

कार राजेश मिश्रा, शेखर मधुर व धरम हिंदुस्तानी हैं। कहानी यश कुमार और पटकथा एवं संवाद एस. के. चौहान का है। कैमरामैन जहांगीर सैय्यद और संकलन गुर्जंट सिंह का है। एक्शन प्रदीप खड़का, नृत्य प्रवीण शेलार और कला अवधेश राय का है।

सियासी मीयार की रिपोर्ट