Monday , September 23 2024

आगंतुक है…

आगंतुक है…

आगंतुक है।
अतिथि सा ही पूज्य।
सुस्वागतम।
नया जन्मेगा।
सूर्य देगा दस्तक।
नया हौसला।
क्या नया सा है?
पुराने राजपथ।
पुरानी प्रजा।
नवीन वर्ष।
नये दुल्हा,दुल्हन।
वही घूँघट।
पीछे देख लो।
बिखरे टूटे पैर।
चेतना नयी।
शुभ, अशुभ।
मंगल-अमंगल।
भूलने ही हैं।
गढ़ने नए।
कल्पनाओं को हमें।
वर्ष है नया।
नया जो भी हो।
पुराने रिश्ते, रास्ते।
नया सम्मान।
नए संकल्प।
पूजा-थाल सजाये।
आरती करें।
मौसम, हवा।
दुहराएगा फिर।
मैं नया करूँ।
असमंजस।
अनिश्चित माहौल।
नयी दृढ़ता।
सूर्य किरण।
हर ही संघर्ष को।
नयापन दे।
चंद्र किरण।
सोलह शृंगारों से।
श्रम-श्वेद ले।
सारे विषाद।
पथ के नए दोस्त।
हरता रहे।
दर्द बर्फ सा।
पिघल के तरल।
बनता रहे।
तीन छ: पांच।
वर्ष के पूरे दिन।
स्वच्छ, श्वेत हो।
सारे कदम।
दृढ़, तीव्र, तत्पर।
चलते रहें।
जलता रहे।
दीया जो जले आज।
बछर भर।
बिखरे पल।
जिंदगी के हमारे।
संवर जाँय।
इश्तहार सा।
नहीं बने जीवन।
अगले साल।
रहम-दिल।
जीव-जन्तु के लिए।
बने ये वर्ष।
सुगंध बन।
महकता ही रहे।
सम्पूर्ण वर्ष।
मानव मन।
मानवता के द्वार।
खोलता रहे।
शैतान मन।
परिवर्तित हो।
इंसानियत।
नया कदम।
नयी, स्फूर्ति, ऊर्जा से।
ओत-प्रोत हो।
शृंखलाबद्ध।
वर्षों में यह वर्ष।
अद्भुद होवे।
नए वर्ष की,
शुभकामनाएँ हैं।
हम सबको।
नया वर्ष है।
सम्मान चाहता है।
करोगे नहीं!
नया वर्ष है।
आशीर्वादों से लदा।
पूजित कर।
नया वर्ष है।
किताबों सा गुंफित।
पन्ने-पन्ने में
नया वर्ष है।
रहस्यमय देह।
सजो,सजाओ।
नया वर्ष है।
पिछले जुर्मों पर।
आँखें तरेरे।
नया वर्ष है।
चुनना है तुमको।
दोस्त,दुश्मन।
नया वर्ष है।
शिशु जैसा निर्दोष।
जैसा, लो गढ़ो।
नया वर्ष है।
हँसाओ,बिलखाओ।
तुम्हारा कर्म।

सियासी मियार की रिपोर्ट