Thursday , March 26 2026

गाजा पट्टी पर संघर्ष विराम आठवें दिन बढ़ाने पर सहमति!…

गाजा पट्टी पर संघर्ष विराम आठवें दिन बढ़ाने पर सहमति!…

गाजा पट्टी, 01 दिसंबर। इजराइल और फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास आज (शुक्रवार) भी संघर्ष विराम बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। यह जानकारी द यरुशलम टाइम्स अखबार ने अपने एक्स हैंडल पर आज सुबह दी है।

मगर द टाइम्स ऑफ इजराइल का कहना है कि सुबह 7 बजे की समय सीमा नजदीक आने के कारण गाजा में संघर्ष विराम के संभावित विस्तार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि इस अखबार ने भी मिस्र के अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि दोनों पक्ष आठवें दिन भी संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि कतर की मध्यस्थता के बाद युद्ध के 49वें दिन 24 नवंबर को गाजा पट्टी में अस्थाई संघर्ष विराम शुरू हुआ था।

सियासी मियार की रीपोर्ट