Sunday , February 22 2026

इक्वाडोर में सशस्त्र आंतरिक संघर्ष मामलों में 2,763 लोग गिरफ्तार…

इक्वाडोर में सशस्त्र आंतरिक संघर्ष मामलों में 2,763 लोग गिरफ्तार…

क्विटो, 22 जनवरी। इक्वाडोर में जारी सशस्त्र आंतरिक संघर्ष में हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या बढ़कर 2,763 हो गई है।
इक्वाडोर सरकार ने 09 जनवरी से देश में हो रहे हमलों और हिंसा की श्रृंखला पर अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों में से 158 पर आतंकवाद का आरोप लगाया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार 09 से 21 जनवरी तक पुलिस और सशस्त्र बलों द्वारा किए चलाये 31,539 अभियानों में ये गिरफ्तारियां हुईं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादियों और आपराधिक समूहों के खिलाफ कार्रवाई का उद्देश्य शांति और सुरक्षा बहाल करना है जिसकी नागरिक मांग करते हैं।
इक्वाडोर में 09 जनवरी को संगठित अपराध समूहों ने युद्ध की धमकियां जारी कीं, जिससे देश के राष्ट्रपति को सशस्त्र आंतरिक संघर्ष की स्थिति घोषित करने और इन समूहों के खिलाफ सैन्य अभियान को अधिकृत करने के लिए प्रेरित किया।

सियासी मियार की रीपोर्ट