Sunday , September 22 2024

आंशिक रूप से नाइजीरियाई होने के बारे में पता लगना सुखद रहा : डचेस ऑफ ससेक्स मेगन..

आंशिक रूप से नाइजीरियाई होने के बारे में पता लगना सुखद रहा : डचेस ऑफ ससेक्स मेगन..

अबुजा (नाइजीरिया), 12 मई । ब्रिटेन के शाही परिवार की सदस्य एवं ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन ने शनिवार को पश्चिम अफ्रीकी देश में महिलाओं से मुलाकात के दौरान कहा कि डीएनए जांच के दौरान यह पता लगना ‘‘सुखद’’ रहा कि वह आंशिक रूप से नाइजीरियाई हैं।

घायल सैनिकों और युवतियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के वास्ते पहली बार प्रिंस हैरी के साथ नाइजीरिया की यात्रा के दूसरे दिन मेगन ने नाइजीरिया को ‘अपना देश’ माना।

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी विरासत के बारे में और अधिक जानना आंखें खोलने वाला रहा है।’’

उन्होंने नाइजीरियाई अर्थशास्त्री और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की प्रमुख नगोजी ओकोंजो-इवीला की सह-अध्यक्षता में ‘नेतृत्व में महिलाओं’ पर आधारित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘लाखों वर्ष में भी मैं इसे इतना नहीं समझ पाती, जितना कि अब समझती हूं। और पिछले दिनों में जो चर्चा में रहा, वह यह है कि ‘हमें यह जानकार इतनी हैरानी नहीं हुई कि आप नाइजीरियाई हैं।’’’

मेगन ने कहा, ‘‘यह आपके लिए एक प्रशंसा है क्योंकि वे नाइजीरियाई महिला को बहादुर, साहसी और सुंदर के तौर पर परिभाषित करते हैं।’’

‘डचेस ऑफ ससेक्स’ ने अक्टूबर 2022 में अपने पॉडकास्ट में घोषणा की थी कि उन्हें डीएनए आधारित एक जांच में पता चला कि वह ‘‘43 फीसदी नाइजीरियाई हैं।’’

इसके बाद कार्यक्रम के प्रस्तोता मो अबुदु ने दर्शकों से मेगन का नाइजीरियाई नाम सुझाने के लिए कहा। उत्साहित लोगों में से एक ने उन्हें ‘इफेओमा’ बुलाया जो नाइजीरिया की इग्बो जनजाति का एक नाम है जिसका मतलब होता है ‘कीमती चीज।’

उन्होंने नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में एक कार्यक्रम में कहा कि यह पता लगने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया अपनी मां को इसके बारे में बताना था।

सियासी मियार की रीपोर्ट