Saturday , September 21 2024

कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, अदा शर्मा डिज़्नी+हॉटस्टार के शो रीता सान्याल का नेतृत्व करने की दौड़ में हैं सबसे आगे…

कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, अदा शर्मा डिज़्नी+हॉटस्टार के शो रीता सान्याल का नेतृत्व करने की दौड़ में हैं सबसे आगे…

मुंबई, 05 जुलाई कृति सैनन, श्रद्धा कपूर और अदा शर्मा डिज़्नी+हॉटस्टार के शो रीता सान्याल का नेतृत्व करने की दौड़ में सबसे आगे चल रही हैं। डिज़्नी+हॉटस्टार ने रीता सान्याल नाम के एक शो को हरी झंडी दे दी है। यह शो अमित खान द्वारा लिखी गई किताब पर आधारित है, जिसका नाम रीता सान्याल है।इसका निर्माण राजेश्वर नीर द्वारा किया जाएगा और प्रसिद्ध बंगाली फिल्म निर्देशक अभिरूप घोष द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

यह शो मुख्य रूप से महिला नायक के साथ एक मजेदार अनोखा शो है। कई अभिनेत्रियों पर विचार किया गया लेकिन तीन अभिनेत्रियां कृति सैनन, श्रद्धा कपूर और अदा शर्मा ,रीता सान्याल की भूमिका निभाने की दौड़ में आगे चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि इस एक्शन कॉमेडी में रीता सान्याल का किरदार कौन सी अभिनेत्री निभाएंगी।

सियासी मीयार की रीपोर्ट