चीन में पुल ढहने से 11 लोगों की मौत…
बीजिंग, 20 जुलाई। उत्तर पश्चिमी चीन के शानक्सी प्रांत में एक राजमार्ग पुल के आंशिक रूप से ढह जाने से शनिवार सुबह तक ग्यारह लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रांतीय प्रचार विभाग के अनुसार शांग्लुओ शहर के झाशुई काउंटी में स्थित यह पुल शुक्रवार को अचानक भारी बारिश और बाढ़ के कारण रात लगभग 8:40 बजे ढह गया।
शनिवार सुबह 10 बजे (स्थानीय समय) तक बचाव दल ने नदी में गिरे पांच वाहनों को बरामद कर लिया था। बचाव कार्य जारी है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal