Saturday , September 21 2024

खुशी कक्कर और काजल त्रिपाठी का बोल बम सांग ‘शिवजी के छुए चरणवा’ रिलीज..

खुशी कक्कर और काजल त्रिपाठी का बोल बम सांग ‘शिवजी के छुए चरणवा’ रिलीज..

मुंबई, 23 जुलाई गायिका खुशी कक्कर और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का बोल बम सांग ‘शिवजी के छुए चरणवा’ रिलीज हो गया है।

भोलेनाथ को समर्पित महीना सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हो गयी है। सावन के इस पावन महीने में भोजपुरी गायक भी भोलेनाथ को समर्पित गीत की तैयारी में जुट गए हैं।भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से खुशी कक्कर ने सावन के पवित्र महीने की शुरुआत पर भक्तिमय गाना ‘शिवजी के छुए चरणवा’ रिलीज किया है।इस सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा एवं सुना जा सकता है। इस गाने को अभिनेत्री काजल त्रिपाठी पर फिल्माया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोल बम गाना ‘शिवजी के छुए चरनवा’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष यादव, नवीन, एडीटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, ड्रोन अतुल सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

सियासी मियार की रीपोर्ट