काजल त्रिपाठी, गोल्डी यादव का लोकगीत ‘ननदिया छीने थरिया’ रिलीज..

मुंबई, 13 अगस्त। अभिनेत्री काजल त्रिपाठी और गायिका गोल्डी यादव का लोकगीत ‘ननदिया छीने थरिया’ रिलीज हो गया है।
काजल त्रिपाठी और गोल्डी यादव की हिट जोड़ी में बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय लोकगीत ‘ननदिया छीने थरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। काजल त्रिपाठी गाने के वीडियो में सास और ननद की सताई हुई बहू के रूप में नजर आ रही हैं।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘ननदिया छीने थरिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी नजर आ रही हैं।इस गाने को कृष्णा सरगम ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास यादव ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी एवं सनी, डीओपी गौरव राय एवं रंजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal