फ्रांसीसी तट के पास ब्रिटिश चैनल में नाव दुर्घटना, 12 प्रवासियों की मौत..

पेरिस, 04 सितंबर । ब्रिटिश चैनल पार करने की कोशिश करने के दौरान फ्रांस के तट पर एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 प्रवासियों की मौत हो गयी।
यह जानकारी फ्रांस की सरकार ने दी है। फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड दारमानिन ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि ब्रिटिश चैनल पार करने की कोशिश करने के दौरान फ्रांस के तट पर एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 प्रवासियों की मौत हो गयी।
उन्होंने कहा, “पास-डी-कैलाइस (विभाग) में एक भयानक नाव दुर्घटना। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 12 लोग मारे गए हैं, दो लापता हैं और कई घायल हुए हैं। लापता लोगों की तलाश और पीड़ितों की मदद के लिए सभी राज्य सेवाएँ जुटाई गई हैं।”
उन्होंने बाद में बताया कि पीड़ितों में अधिकतर महिलाएं हैं। आज सुबह डूबने वाली नाव सात मीटर (23 फीट) से भी कम लंबी थी और उसमें 70 लोग सवार थे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal