Friday , September 20 2024

दक्षिण-पूर्वी केंटुकी में कई लोगों पर गोलीबारी: अधिकारी/…

दक्षिण-पूर्वी केंटुकी में कई लोगों पर गोलीबारी: अधिकारी/…

लंदन (केंटुकी), 09 सितंबर। दक्षिण-पूर्वी केंटुकी के एक ग्रामीण क्षेत्र में कई लोगों पर गोलीबारी की गई जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लॉरेल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में बताया कि ‘इंटरस्टेट 75’ के पास कई लोगों पर गोलीबारी की गई। उन्होंने बताया कि ‘इंटरस्टेट 75’ को इस घटना के बाद बंद कर दिया गया है, यह स्थान लंदन से नौ मील उत्तर में है।

लंदन के मेयर रैंडल वेडले ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें बताया गया है कि इस गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं, लेकिन सभी को गोली नहीं लगी कुछ लोग वाहन दुर्घटना में घायल हुए हैं। वेडले ने कहा, ‘‘शुक्र है कि फिलहाल इस घटना में किसी की जान नहीं गई है।’’

शेरिफ कार्यालय ने बताया कि आरोपी की पहचान जोसेफ ए. काउच (32) के रूप में की गई है। शेरिफ कार्यालय ने लोगों से अनुरोध किया है कि उसके बारे में कोई भी जानकारी होने पर लोग कार्यालय को सूचना दें। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सियासी मियार की रीपोर्ट