Friday , September 20 2024

वियतनाम में यागी तूफान से 197 लोगों की मौत, 128 लापता..

वियतनाम में यागी तूफान से 197 लोगों की मौत, 128 लापता..

हनोई, 13 सितंबर । वियतनाम में तूफ़ान यागी के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या गुरुवार को 197 हो गयी और 128 लोग अब भी लापता हैं।
कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इस साल एशिया में आए सबसे शक्तिशाली तूफान यागी ने शनिवार को वियतनाम के उत्तरी तट पर दस्तक दी और पश्चिम की ओर बढ़ गया, जिससे राजधानी हनोई में बहुत तेज आंधी आयी और भारी बारिश हुई।
तूफान ने क्षेत्र की सबसे बड़ी रेड नदी के किनारे के अन्य प्रांतों को भी प्रभावित किया। तूफान के कारण सोमवार को एक पुल ढह गया।

सियासी मियार की रीपोर्ट