शंघाई में चाकू से हुए हमले में तीन की मौत..

शंघाई, 01 अक्टूबर । चीन के शंघाई में सोमवार को एक सुपरमार्केट में चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस को घटना की सूचना रात 9:47 बजे मिली और वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हमलावर, 37 वर्षीय लिन नामक व्यक्ति था जिसे पुलिस ने घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया।
सभी 18 पीड़ितों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उनमें से, तीन लोगों की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई और अन्य को जान का खतरा नहीं बताया जा रहा है। जांच चल रही है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal