सुहाना सभी लोगों के साथ बेहद अच्छे से पेश आती हैं: वेदांग रैना…

मुंबई, 12 अक्टूबर फिल्म ‘जिगरा’ के प्रमोशन के दौरान अभिनेता वेदांग रैना ने अपने पुराने को-स्टार्स सुहाना खान और खुशी कपूर के बारे में कुछ रोचक बातें साझा कीं। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान वेदांग एक सवाल के जवाब में वेदांग ने कहा कि सुहाना खान अपने आस-पास के सभी लोगों के साथ बेहद अच्छे से पेश आती हैं, और यह उनकी सबसे प्यारी आदत है।
उन्होंने कहा कि सेट पर सुहाना हमेशा विनम्र और मददगार रही हैं, जिससे काम का माहौल और बेहतर हो जाता था। हालांकि, सुहाना की एक आदत वेदांग को थोड़ी नापसंद है, और वह है उनका मेकअप में बहुत समय लगाना। वेदांग ने मजाकिया अंदाज में बताया कि द आर्चीज की शूटिंग के दौरान सभी लड़के 15 मिनट में तैयार हो जाते थे, लेकिन सुहाना को तैयार होने में लगभग 40 मिनट का समय लगता था। कभी-कभी उनके मेकअप टीम के देरी से तैयार होने के कारण शूटिंग भी रुकी रहती थी। हालांकि, वेदांग ने साफ किया कि इसमें सुहाना की गलती नहीं थी, बल्कि उनके किरदार की मांग ही ऐसी थी। जब बात आई वेदांग की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और को-स्टार खुशी कपूर की, तो उन्होंने खुशी की सबसे अच्छी आदत बताते हुए कहा कि वह बहुत पोलाइट और दूसरों के साथ बहुत सम्मानजनक व्यवहार करती हैं। वेदांग को खुशी का यह स्वभाव बहुत पसंद है, जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाता है। हालांकि, खुशी की एक आदत वेदांग को कम पसंद है, और वह है उनका अपनी खुद की काबिलियत पर शक करना। वेदांग ने बताया कि खुशी कभी-कभी खुद पर भरोसा नहीं करतीं, जो उन्हें नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।
वेदांग ने कहा कि खुशी में काफी प्रतिभा है, और उन्हें अपनी काबिलियत पर विश्वास रखना चाहिए। वेदांग रैना के ये बयान फिल्म ‘जिगरा’ के प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान खूब चर्चा में रहे, और उनके फैंस ने भी उनकी ईमानदारी और बेबाकी की सराहना की। बता दें कि अभिनेता वेदांग रैना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म है, जो 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वेदांग रैना आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal