गुटेरेस ने की ऑस्ट्रिया के ग्राज में स्कूल हुयी गोलीबारी की निंदा…

संयुक्त राष्ट्र, 11 जून । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ऑस्ट्रिया के ग्राज में मंगलवार को हुयी स्कूल गोलीबारी की निंदा की। गौरतलब है कि इस हमले में दस लोग मारे गये थे और कई अन्य घायल हुए थे। श्री गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव स्कूल में हुयी गोलीबारी से बहुत दुखी हैं और ‘हिंसा के इस मूर्खतापूर्ण कृत्य’ की कड़ी निंदा की हैं। श्री गुटेरेस ने पीड़ितों के परिवारों, ग्राज के लोगों और ऑस्ट्रिया की सरकार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal