लॉस एंजिल्स की मेयर बास ने की पुराने शहर में निषेधाज्ञा लागू करने की घोषणा..

वाशिंगटन, 11 जून । अमेरिका में मेयर करेन बास ने कहा है कि विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू की जाएगी। लॉस एंजिल्स टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार सुश्री बास ने मंगलवार रात कहा, “मैं शहर को बताना चाहती थी कि मैंने स्थानीय आपातकाल की घोषणा की है और तोड़फोड़ तथा लूटपाट को रोकने के लिए पुराने लॉस एंजिल्स निषेधाज्ञा लागू की गयी है।” उन्होंने बताया कि निष्धाज्ञा पुराने लॉस एंजिल्स के एक वर्ग मील, पांच फ्रीवे से 110 फ्रीवे तक और 10 फ्रीवे से लेकर 110 फ्रीवे और पांच फ्रीवे के विलय तक लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि निषेधाज्ञा के कई कई दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal