शोहरत को लेकर सलमान का बेपरवाह अंदाज़ उन्हें अन्य लोगों से अलग बनाता है: सोनाक्षी सिन्हा…

मुंबई, 01 जुलाई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि शोहरत को लेकर सलमान खान का बेपरवाह अंदाज़ उन्हें अन्य लोगों से अलग बनाता है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2010 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म दबंग से की थी। इस फिल्म में सोनाक्षी ने सलमान के साथ काम किया। इसके बाद सोनाक्षी ने सलमान के साथ दबंग 2 और दबंग 3 में भी सलमान खान के साथ काम किया।
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही की एक बातचीत में बताया कि आखिर वह क्या है जो सुपरस्टार सलमान खान को इस चकाचौंध भरी इंडस्ट्री में सबसे अलग और लार्जर देन लाइफ पर्सनेलिटी बनाता है।सोनाक्षी सिन्हा पहले भी सलमान की तारीफ कर चुकी हैं, लेकिन इस बार उनकी बात दिल को छू गई। उन्होंने सलमान की एक ऐसी खासियत पर रोशनी डाली जो कम ही देखने को मिलती है और वह है शोहरत को लेकर उनका बेपरवाह अंदाज़।
सोनाक्षी सिन्हा ने सोचते हुए कहा, “सलमान को बाकियों से क्या अलग बनाता है, पता है? उनकी शोहरत को लेकर बेफिक्री। जैसे उन्हें फर्क ही नहीं पड़ता कि वो कितने बड़े स्टार हैं। बहुत ही नॉर्मल, बिल्कुल सहज। ऐसा लगता है जैसे उन्होंने स्टारडम को इतनी सादगी से लिया है कि शायद उन्हें खुद भी नहीं पता कि वो कितने बड़े सुपरस्टार हैं। वो अपनी ही दुनिया में रहते हैं, अपनी तरह से ज़िंदगी जीते हैं और मुझे यही सबसे ज़्यादा कमाल लगता है।”
सोनाक्षी की यह तारीफ उन कई लोगों की भावनाओं से मेल खाती है जिन्होंने सलमान खान के साथ काम किया है। दशकों से बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बावजूद सलमान को हमेशा ज़मीन से जुड़ा इंसान माना गया है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal