Sunday , November 23 2025

खराब जीवनशैली से हो रही लिवर की बीमारियां..

खराब जीवनशैली से हो रही लिवर की बीमारियां..

लंदन, 06 जुलाई। आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और कुछ आदतें लिवर के लिए नुकसानदायक साबित हो रही हैं। ऐसे में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और इनके लक्षण दिन के अलावा रात में भी नजर आ सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर इन लक्षणों को समय रहते पहचानकर नजरअंदाज न किया जाए, तो लिवर डैमेज से जुड़ी समस्याओं का इलाज आसान हो जाता है। रात में दिखने वाले लिवर डैमेज के कुछ खास संकेतों की बात करें तो सबसे पहले आता है बार-बार नींद का खुलना। यह संकेत है कि लिवर में कुछ गड़बड़ी के कारण शरीर में नींद से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। दूसरा संकेत है रात में शरीर में खुजली होना। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता तो पित्त का स्तर बढ़ने लगता है, जिससे त्वचा में खुजली महसूस होती है। तीसरा लक्षण है पैरों और टखनों में सूजन, जो रात के समय ज्यादा दिख सकती है और लिवर की खराबी का संकेत हो सकती है।
इसके अलावा रात के समय जी मिचलाना या उल्टी आना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। एक और महत्वपूर्ण लक्षण है पेशाब का रंग गहरा या पीला होना, जो बिलीरुबिन के स्तर बढ़ने के कारण होता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इन लक्षणों को अन्य बीमारियों के लक्षण समझकर अनदेखा करना आसान हो सकता है, लेकिन अगर ये बार-बार नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लिवर की बीमारियों का जल्दी पता चलने पर इलाज सरल और कारगर होता है। लिवर खराब होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे ज्यादा शराब का सेवन, वायरल हेपेटाइटिस, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव।
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए, शराब के सेवन को सीमित करना चाहिए, नियमित व्यायाम करना जरूरी है और शरीर का वजन नियंत्रित रखना चाहिए। इसके अलावा तनाव से दूर रहना भी लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद है। मालूम हो कि हमारा लिवर शरीर का एक जरूरी अंग है जो कई अहम काम करता है। यह न सिर्फ शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है बल्कि भोजन को पचाने में भी अहम भूमिका निभाता है और ब्लड सेल्स के निर्माण में भी सहयोग करता है।

सियासी मियार की रीपोर्ट