Sunday , November 23 2025

चीन के लड़ाकू विमान फिर ताइवान की सीमा में घुसे…

चीन के लड़ाकू विमान फिर ताइवान की सीमा में घुसे…

ताइपे, 29 जुलाई । ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि चीन के लड़ाकू विमानों ने एक बार फिर उसकी संप्रभुत्ता का उल्लंघन किया और पीएलए के 4 लड़ाकू विमान ताइवान की सीमा में घुस आए। साथ ही 10 युद्धक जहाजों ने भी ताइवान के जलीय सीमा का उल्लंघन किया। ताइवान की सरकार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे चीन की सेना के चार विमान ताइवान की सीमा में देखे गए। साथ ही 10 युद्धक जहाजों ने भी ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया। ताइवान ने कहा कि वे हालात पर नजर बनाए हुए हैं और हालात के मुताबिक जवाब दिया जाएगा।

सियासी मियार की रीपोर्ट