Tuesday , March 17 2026

किफायती और खूबसूरत हैं दुनिया की ये 7 बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन..

किफायती और खूबसूरत हैं दुनिया की ये 7 बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन..

अगर आप बाहर हनीमून मनाने की योजना बना रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट डेस्टिनेशन की जानकारी दे रहे हैं। ये हनीमून डेस्टिनशन न केवल आपके रोमांटिक पलों को यादगार बना देंगे बल्कि आपकी जेब के लिए भी किफायती होंगे। इन हनीमून डेस्टिनेशन को चुनते वक्त अपना बजट जरूर दिमाग में रखें ताकि आपको चुनने में आसानी हो। यहां हम आपको किफायती और बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन की जानकारी दे रहे हैं।

सेंटोरिनी, ग्रीस
सेंटोरिनी एक छोटा वॉल्केनिक द्वीप है, जो अपने खूबसूरत सनसेट पॉइंट, सफेद, नीले, ऐसे रंग-बिरंगे विला के लिए जाना जाता है। अमौदी बे, सैंटो वाइनरी, स्कारोस रॉक, वेनेत्सानोस वाइनरी, द व्हाइट डोर थियेट्रो और पेरिसा बीच यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। ग्रीस कपल्स के घूमने के लिए सबसे जगहों में से एक है। सेंटोरिनी रोमांस के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है। साथ ही ये प्रसिद्ध हनीमून स्थलों में से भी एक है। मार्च, अप्रैल, मई की शुरुआत, अक्टूबर के अंत और नवंबर घूमने के लिए सबसे अच्छे महीने हैं।

वेनिस, इटली
इटली सदियों से हनीमून मनाने वालों के लिए पसंदीदा जगह रही है। ऐतिहासिक इमारतें, गंडोला की सवारी ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जो हनीमून कपल्स को बेहद पसंद आती हैं। इस शहर को घूमने के लिए 4 दिन 3 रात काफी है। जून से अगस्त के बीच आप अपने पार्टनर के साथ यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

हवाई
हनीमून के लिए दुनिया के सबसे रोमांटिक स्थानों में से, हवाई दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय हनीमून स्थलों में से एक है, जो भव्य द्वीपों में अपने विशिष्ट उष्णकटिबंधीय अनुभव के लिए जाना जाता है। हवाई उन जोड़ों के लिए है शानदार जगह है, जो समुद्र के किनारे रिजॉर्ट्स में शांति से आराम करके आसपास का अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं। हवाई जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल, मई, सितंबर और अक्टूबर है। वाइकिकी, वॉल्केनोस नेशनल पार्क, पर्ल हार्बर, वाइपियो घाटी, मौना के, माउ महासागर केंद्र और हाना रोड यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। यहां आप 4 से 5 दिन के लिए घूमने जा सकते हैं।

मिस्र
यदि आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हनीमून स्थलों का आनंद लेना चाहते हैं, तो हमारा सुझाव है कि आपको अपनी लिस्ट में मिस्र को भी शामिल करना चाहिए। मिस्र एक प्राचीन जगह है, जो समृद्ध स्थानीय संस्कृति, प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थलों और पिरामिडों से भरी हुई है। रास मोहम्मद नेशनल पार्क, तिरान द्वीप, डेजर्ट सफारी, कॉप्टिक चर्च, शार्क्स बे बीच, द हेवनली कैथेड्रल, पिरामिड आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। मिस्र घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल के बीच है, जहां आप 4 से 5 दिन का समय अच्छे से गुजार सकते हैं।

जापान
जापान दुनिया के सबसे अच्छे हनीमून स्थानों में से एक है। अपने पार्टनर के साथ छुट्टियां मनाने के लिए जापान सबसे परफेक्ट जगह मानी जाती है। जापान के टोक्यो और क्योटो अपनी खूबसूरती की वजह से मुख्य शहरों में आते हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ इन्हें अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां का चेरी ब्लॉसम नजारा देखने लायक होता है और कपल्स को और रोमांटिक होने के लिए मजबूर कर देता है। जापान जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से मई के बीच है। माउंट फ़ूजी, ओसाका कैसल, कियोमिज़ु-डेरा यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

ऑस्ट्रिया
ऑस्ट्रिया हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। ऑस्ट्रिया में आपको कई यूरोपीय संस्कृति और स्थापत्य इतिहास के बारे में जानने को मिलेगा। ऑस्ट्रिया के खूबसूरत और शांति वाले शहरों को देखते हुए, आप अपने पार्टनर के साथ यहां रोमांटिक डिनर भी कर सकते हैं। अप्रैल से मई और सितंबर से अक्टूबर के महीने यहां घूमने के लिए एकदम बेस्ट हैं। ऐसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए कम से कम 5 दिनों का वक्त जरूर निकालकर आएं।

एम्स्टर्डम, नीदरलैंड
हनीमून मनाने के लिए एम्स्टर्डम एक खूबसूरत डेस्टिनेशन है, साथ ही यूरोप के कई शानदार शहरों भी इस जगह को शामिल किया जाता है। आपको बता दें, यूरोप के कई शहरों की तुलना में ये काफी किफायती भी है। ये जगह खूबसूरत नहरों, खुली हवा में रेस्तरां, पर्यटन स्थलों से घिरी हुई है। यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय है अप्रैल से मई और सितम्बर से नवंबर।

सियासी मियार की रीपोर्ट