Sunday , February 15 2026

गाजा पर इजराइल के हमले में दो पत्रकारों सहित 5 की मौत, इजराइल ने एक पत्रकार को बताया हमास का आतंकी…

गाजा पर इजराइल के हमले में दो पत्रकारों सहित 5 की मौत, इजराइल ने एक पत्रकार को बताया हमास का आतंकी…

तेल अवीव, 12 अगस्त । गाजा पर इजराइल के ताजा हमले में अल-जजीरा के दो पत्रकारों के साथ पांच लोगों की मौत हो गई है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने हमले में मारे गए एक पत्रकार अनस अल शरीफ को हमास का आतंकी बताया है।

दी येरुशलम पोस्ट के मुताबिक गाजा के अल-शिफा अस्पताल के पास इजराइल के ताजा हमले में दो पत्रकारों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें अल जजीरा के लिए काम करने वाले फिलिस्तीनी पत्रकार अनस अल शरीफ भी शामिल हैं। हमले के बाद इजराइल डिफेंस फोर्सेंज (आईडीएफ) ने बयान जारी कर दावा किया है कि अनस अल-शरीफ हमास के आतंकी सेल के प्रमुख के रूप में काम कर चुका था और इजराइली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ रॉकेट हमलों को आगे बढ़ाने में शामिल था।

सियासी मियार की रीपोर्ट