Sunday , August 23 2026

दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके: सीईएनसी

दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके: सीईएनसी

बीजिंग, 10 अक्टूबर। दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के गंजी तिब्बती स्वायत्त प्रान्त के शिनलोंग काउंटी में गुरुवार को स्थानीय समयानुसार 1:17 बजे 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने यह जानकारी दी। भूकंप का केंद्र 30.84 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 99.86 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

सियासी मियार की रिपोर्ट