स्विगी अगले सप्ताह तक 10,000 करोड़ जुटने की तैयारी में…

मुंबई, 04 दिसंबर । भारतीय फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी अगले सप्ताह तक संस्थागत निवेशकों से 10,000 करोड़ (करीब 1.1 अरब डॉलर) तक जुटाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि कंपनी फंड जुटाने की प्रक्रिया को जल्दी शुरू कर सकती है। स्विगी ने शेयर बेचने के इस कदम को संभालने के लिए तीन बड़े बैंकों को चुना है है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह निर्णय अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, इसलिए सूत्रों ने अपना नाम गोपनीय रखने को कह दिया है। स्विगी के बोर्ड ने 7 नवंबर को यह योजना मंजूर की थी कि कंपनी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिए अधिकतम 10,000 करोड़ जुटाएगी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि फंडिंग का सही समय और राशि में आगे बदलाव भी हो सकता है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal