Sunday , December 14 2025

सूडान में संयुक्त राष्ट्र की शिविर पर हमला, बंगलादेश के छह शांति सैनिकों की मौत, आठ घायल

सूडान में संयुक्त राष्ट्र की शिविर पर हमला, बंगलादेश के छह शांति सैनिकों की मौत, आठ घायल

ढाका, 14 दिसंबर । बंगलादेश की सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस ने शनिवार रात एक बयान में बताया कि सूडान के अबेई में हमलावरों ने संयुक्त राष्ट्र की शिविर को निशाना बनाया, जिसमें बंगलादेश की सेना के छह शांति सैनिक मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। बयान में कहा गया कि युद्ध जारी है। इस बारे में तुरंत और कोई जानकारी नहीं मिली है। बंगलादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

सियासी मियार की रीपोर्ट