Saturday , December 27 2025

प्रियंका और निक जोनास ने शेयर किया मजेदार वीडियो…

प्रियंका और निक जोनास ने शेयर किया मजेदार वीडियो…

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार और एनर्जेटिक वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। इस वीडियो में निक जोनास, उनके भाई और प्रियंका चोपड़ा एक साथ बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘आप जैसा कोई’ पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में तीनों की मस्ती, एनर्जी और देसी वाइब्स साफ झलक रही हैं। खास बात यह है कि निक ने इस क्लासिक हिंदी सॉन्ग को पार्टी सॉन्ग बताते हुए शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “आज के शो से पहले माहौल बनाने वाला गाना।” वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस को निक की यह पोस्ट खूब पसंद आ रही है। कमेंट सेक्शन में लोग दिल और आग वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और प्रियंका-निक की जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई यूजर्स ने लिखा कि निक पूरी तरह देसी रंग में ढल चुके हैं, तो कुछ ने उनकी एनर्जी और डांस मूव्स की सराहना की। प्रियंका और निक की जोड़ी हमेशा फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेकर आती है। दोनों अक्सर बॉलीवुड गानों पर वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि निक को हिंदी गानों और इंडियन म्यूजिक से खास लगाव है।
एक इंटरव्यू में निक जोनास खुद यह स्वीकार कर चुके हैं कि उन्हें बॉलीवुड के गाने और डांस काफी पसंद हैं और इन पर डांस करना उन्हें आसान और मजेदार लगता है। यह पहली बार नहीं है जब निक जोनास बॉलीवुड के गानों पर झूमते नजर आए हों। इससे पहले भी वह स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ और फिल्म ‘वॉर-2’ के सॉन्ग ‘आवन जावन’ पर डांस करते हुए वीडियो शेयर कर चुके हैं, जिन्हें फैंस ने खूब सराहा था। गौरतलब है कि ‘आप जैसा कोई’ साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुर्बानी’ का सुपरहिट गाना है। इस गाने को नाजिया हसन ने अपनी आवाज दी थी, इसके बोल श्यामलाल ने लिखे थे और संगीत बिद्दु ने तैयार किया था।
जीनत अमान पर फिल्माया गया यह पार्टी सॉन्ग आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में खास जगह रखता है। निक, उनके भाई और प्रियंका का इस गाने पर मस्ती भरा डांस एक बार फिर साबित करता है कि बॉलीवुड म्यूजिक की दीवानगी सरहदों से परे है। बता दें कि प्रियंका चोपडा और निक जोनास, सोशल मीडिया पर अपनी मस्ती और प्यार भरे पलों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों न सिर्फ अपने फैमिली टाइम की झलक फैंस के साथ साझा करते हैं, बल्कि बॉलीवुड के गानों पर डांस करते हुए भी खूब एंटरटेन करते नजर आते हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट