तान्या मित्तल की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा…

तान्या मित्तल ने शो बिग बॉस 19 में खुद को बहुत हाई-फाई दिखाया, जिसकी चर्चा आज तक चल रही है। शो के दौरान तान्या मित्तल ने खुद को इतना अमीर बताया कि आम जनता से लेकर सेलेब्स तक सोच में पड़ गए। अब उनकी शादी की चर्चा है। कहा जा रहा है कि तान्या अगले साल फरवरी में शादी करने जा रही हैं। इंटरनेट पर तान्या की शादी को लेकर बज बना हुआ है। ये सिलसिला एक रेडिट यूजर की पोस्ट के बाद शुरू हुआ। एक यूजर ने रेडिट पर पोस्ट करते हुए कहा कि तान्या मित्तल की शादी फरवरी में हो रही है। इस पोस्ट में यूजर्स से ये भी पूछा गया है कि क्या उनके पास दूल्हे के बारे में कोई जानकारी है। पोस्ट पर एक यूजर ने मजाक में कमेंट करते हुए लिखा कि दूल्हा अमाल मलिक है। बधाई हो। अन्य यूजर ने दावा किया कि दूल्हा एक राजनेता है। रेडिट यूजर की ये पोस्ट इतनी तेजी से वायरल हुई कि लोग शादी की बात को सच मान बैठे। पर जरा ठहरिए। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर यकीन मत करिए। तान्या की ओर से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। इसलिए वायरल पोस्ट को हकीकत नहीं समझा जा सकता है। बिग बॉस हाउस में तान्या को कई बार अपनी शादी पर बात करते देखा गया था। उन्होंने कहा था कि उनके पिता छोटी उम्र में उनकी शादी कराना चाहते थे, लेकिन वो करियर बनाना चाहती थीं। शो में उन्होंने ये भी कहा था कि वो विधायक से शादी करेंगी। पर उन्होंने विधायक का नाम नहीं बताया था। बाद में तान्या ने ये भी कहा कि वो किसी बेरोजगार से शादी कर सकती हैं, क्योंकि उनके पास खुद काफी फैक्ट्रियां और पैसा है। वो घर का काम भी करेंगी और अपने पति के लिए खाना भी बनाएंगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal