Monday , March 16 2026

आरएसएस के 100 वर्ष पर बनी फिल्म ‘शतक’ को मिला अजय देवगन का समर्थन.

आरएसएस के 100 वर्ष पर बनी फिल्म ‘शतक’ को मिला अजय देवगन का समर्थन.


मुंबई, 06 फरवरी । बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बनी फिल्म ‘शतक: राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के 100 वर्ष’ को अपना समर्थ दिया है।
फिल्म शतक का टीज़र हाल ही में जारी किया गया है। संघ के शताब्दी वर्ष के साथ प्रस्तुत यह फिल्म उसके वैचारिक सफर, सामाजिक योगदान और राष्ट्र जीवन में भूमिका को रेखांकित करती है।टीज़र के सामने आते ही देशभर में इस पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। योग गुरु बाबा रामदेव के समर्थन के बाद अब अभिनेता अजय देवगन ने भी फिल्म को सार्वजनिक रूप से समर्थन दिया है।
अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, “आरएसएस के सौ साल पूरे होने पर ढेर सारी बधाइयाँ। इन सौ वर्षों में राष्ट्र निर्माण में संघ का बड़ा योगदान रहा है। इस यात्रा पर और रोशनी डालने आ रही है फिल्म #शतक। यह रही उसकी पहली झलक। शतक की पूरी टीम को मेरी ओर से शुभकामनाएँ।”
फिल्म शतक के निर्देशक आशीष मॉल और निर्माता वीर कपूर हैं।यह फिल्म 19 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सियासी मियार की रीपोर्ट