बॉर्डर-2 ने दस दिन में किया 300 करोड़ का आंकड़ा पार

मुंबई, 06 फरवरी अपने रिलीज के केवल 10 दिन में ही फिल्म बॉर्डर-2 ने कमाई के मामले में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कमाई के इस आंकडे ने दर्शकों और ट्रेड विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है। फिल्म अभी भी डबल डिजिट में कमाई कर रही है और जब तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होती, यह सिनेमाघरों में लगातार चलती रहेगी। इतनी कम अवधि में अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट जोन में प्रवेश करने के बाद अब फिल्म तीसरे शतक की ओर बढ़ चुकी है, जो यह संकेत देती है कि आगे कई और रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। ट्रेड विशेषज्ञ सुमित कादेल ने बताया कि फिल्म ने दूसरे वीकेंड में 55 करोड़ से अधिक की कमाई की और इसके साथ ही बॉर्डर-2 ने सनी देओल के लिए 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फिल्म का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, वरुण धवन पहली बार इस क्लब में शामिल हुए हैं।6इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी 1971 की जंग में भारतीय सैनिकों की शौर्यगाथा पर आधारित है, जो दर्शकों को युद्ध और देशभक्ति की भावनाओं से जोड़ती है। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। रविवार तक यह आंकड़ा 350 करोड़ के पार जा चुका था और सोमवार तक और बढ़ने की उम्मीद है। ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि इस रफ्तार के साथ बॉर्डर-2 आसानी से 400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है, जो दर्शकों की बढ़ती रुचि और फिल्म की लोकप्रियता का प्रमाण है। इस शानदार कमाई का मुख्य कारण इसकी स्टोरीलाइन, स्टारकास्ट और दमदार एक्शन को माना जा रहा है।
सनी देओल का अनुभव और वरुण धवन की एनर्जी फिल्म में गजब का संतुलन बना रही है, जिससे दर्शक सिनेमाघरों तक खिंचे चले आते हैं। इसके अलावा, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की परफॉर्मेंस भी फिल्म की ताकत को और बढ़ा रही है। बॉर्डर-2 ने साबित कर दिया है कि युद्ध आधारित, देशभक्ति से ओतप्रोत और एक्शन से भरपूर फिल्में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया इस बात का संकेत देती है कि बॉर्डर-2 आने वाले दिनों में और भी ज्यादा हिट साबित हो सकती है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal