सोने की चमक हुई फीकी! आज फिर इतने रुपये गिर गए दाम, जानिए आपके शहर में कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड…

नई दिल्ली, 06 फरवरी सोने के भाव में गिरावट का सिलसिला अभी जारी है। 6 फरवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये गिरकर 1,54,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक ग्लोबल लेवल पर बिकवाली और डॉलर की मजबूती के चलते सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे कमजोर संकेत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। हाजिर सोने का भाव घटकर 4,826.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। मजबूत डॉलर के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने से दूरी बना रहे हैं। इसके अलावा वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और मुनाफावसूली भी सोने की कीमतों को नीचे धकेल रही है।
आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत (रुपये में ) – गुडरिटर्न के अनुसार
मात्रा (ग्राम) आज की कीमत (₹) कल की कीमत (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम 11,596 11,597 -1
8 ग्राम 92,768 92,776 -8
10 ग्राम 1,15,960 1,15,970 -10
100 ग्राम 11,59,600 11,59,700 -100
बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखा जा रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,560 रुपये, 22 कैरेट 1,41,690 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,15,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,410 रुपये, 22 कैरेट 1,41,540 रुपये और 18 कैरेट 1,15,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,040 रुपये और 22 कैरेट 1,41,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम) – 24 कैरेट और 22 कैरेट
दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव (₹) 22 कैरेट (₹) बदलाव (₹)
फ़रवरी 06, 2026 15,456 -1 14,169 -1
फ़रवरी 05, 2026 15,457 -502 14,170 -460
फ़रवरी 04, 2026 15,959 551 14,630 505
फ़रवरी 03, 2026 15,408 76 14,125 70
फ़रवरी 02, 2026 15,332 -741 14,055 -680
फ़रवरी 01, 2026 16,073 0 14,735 0
जनवरी 31, 2026 16,073 -862 14,735 -790
जनवरी 30, 2026 16,935 -965 15,525 -885
जनवरी 29, 2026 17,900 1,177 16,410 1,080
जनवरी 28, 2026 16,723 513 15,330 470
सोने को लेकर क्या है अनुमान?
भले ही फिलहाल कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही हो, लेकिन लंबी अवधि में सोने को लेकर उम्मीदें बनी हुई हैं। जेपी मॉर्गन का मानना है कि साल के अंत तक सोने की कीमतें 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की मजबूत मांग इसकी बड़ी वजह हो सकती है। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंकों की सोने की खरीद 800 टन तक रह सकती है।
चांदी की कीमतों में भी कमजोरी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 6 फरवरी की सुबह चांदी 100 रुपये टूटकर 2,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। गौरतलब है कि 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख रुपये से ऊपर था। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 76.26 डॉलर प्रति औंस है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल चांदी में तेजी का दौर खत्म हो चुका है और किसी भी उछाल पर बिकवाली बेहतर रणनीति हो सकती है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal