किसी नए म्यूजिक प्रोजेक्ट पर काम कर रही अक्षरा सिंह
हाल ही में इंस्टाग्राम पर भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह कंडेसर माइक्रोफोन के सामने हाथ में कप लिए खड़ी नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, रोज थोड़ा बेहतर बनने और सीखने की कोशिश। इस पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अभिनेत्री किसी नए गाने या म्यूजिक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की उन कलाकारों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और गायिकी से लाखों दिल जीते हैं।
हाल ही में उनका गाना बालम जी रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। कहा जाता है कि उनके माता-पिता भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे, जिससे अक्षरा ने इस क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने साल 2010 में रवि किशन के साथ फिल्म सत्यमेव जयते से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह तबादला, सरकार राज और सत्या जैसी एक्शन-रोमांस फिल्मों के लिए जानी गईं। अक्षरा टीवी इंडस्ट्री में भी सक्रिय रही हैं और उन्होंने बिग बॉस ओटीटी, सर्विस वाली बहू, पोरस और काला टीका जैसे शो में काम किया है। अभिनेत्री जल्द ही निरहुआ के साथ फिल्म सात फेरे चार वचन और अम्बे है मेरी मां में नजर आएंगी।
दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही ट्रेलर रिलीज होने वाला है, हालांकि फिल्म की रिलीज़ डेट अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा अक्षरा अपनी निजी जिंदगी और विवादों के कारण भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह से जुड़ चुका है। अब फैंस उनकी अगली फिल्म और नए गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया और अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनके फैंस हर पोस्ट को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं और उनकी एक झलक भी दर्शकों को नए प्रोजेक्ट का अंदाजा दे देती है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal