भारतीय किसानों के हितों के साथ कोई समझता नहीं :गोयल
नई दिल्ली, 08 फरवरी। वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार किसी देश के साथ व्यापार समझौते की बातचीत में देश के किसानों के हित को सर्वोपर रखती है अमेरिका के साथ हुए समझौते में ऐसी कोई रियायत नहीं दी गई है जिससे देश के किसानों का हित प्रभावित हो। श्री गोयल ने एक बयान में कहा, ”सभी व्यापारिक वार्ताओं में हमारे किसानों के हित सर्वोपरि हैं। मोदी सरकार अन्नदाताओं के हितों की रक्षा और ग्रामीण आजीविका सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
वाणिज्य मंत्री ने शनिवार को अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते पर जारी संयुक्त बयान के बाद सोशल मीडिया पर अपने वक्तव्य में कहा, ”भारत-अमेरिका अंतरिम समझौते के माध्यम से भारतीय वस्तुओं को तरजीही पहुंच प्रदान करते हुए, अनाज, फल, सब्जियां, मसाले, तिलहन, डेयरी उत्पाद, मुर्गी पालन और मांस सहित संवेदनशील कृषि क्षेत्र की उपज को कोई रियायत नहीं दी गई है।” किसान सुरक्षित, देश विकसित…भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में डेयरी, फल, सब्ज़ियाँ, मसाले और अन्य अनाजों को संरक्षित किया गया है। इससे घरेलू किसानों के हित सुरक्षित होंगे, स्थानीय कृषि को इतने बड़े बाजार में वरीयता के आधार पर प्रवेश की सुविधा से मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और सशक्त कदम बढ़ेगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal