रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आयेगी शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी!

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ीरोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकती है।
शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना बहुत जल्द कॉकटेल 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी साल सितंबर के महीने में रिलीज होगी।इस जोड़ी को एक नया प्रोजेक्ट भी मिल गया है।
बॉलीवुड में चर्चा है कि निर्देशक अमित शर्मा शाहिद और रश्मिका को लेकर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बना रहे है। इस फिल्म का जियो स्टूडियोज के सहयोग से किया जाएगा। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। चर्चा है कि शाहिद और रश्मिका अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद अगस्त-सितंबर 2026 में इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal