शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

मुंबई, 11 फरवरी । घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया और प्रमुख सूचकांक हरे निशान में खुलने के बाद गिरावट में चले गये।
सेंसेक्स 65.23 अंक की तेजी के साथ 84,339.15 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 66.69 अंक (0.08 प्रतिशत) नीचे 84,207.23 अंक पर था।
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 62.30 अंक की बढ़त के साथ 25,997.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 7.60 अंक यानी 0.03 फीसदी टूटकर 25,927.55 अंक पर रहा।
ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य सेक्टरों में तेजी है, जबकि रियलटी, तेल एवं गैस, बैंकिंग, आईटी और मीडिया कंपनियों के समूहों में गिरावट का रुख है।
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ऊपर चल रहे थे जबकि एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस में गिरावट थी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal