रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने दक्षिण भारतीय हेल्थ फूड ब्रांड ‘मन्ना’ का किया अधिग्रहण

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने तमिलनाडु की प्रमुख हेल्थ फूड कंपनी सदर्न हेल्थ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है।
कंपनी का प्रमुख ब्रांड ‘मन्ना’ पिछले दो दशकों से स्वास्थ्यवर्धक और पोषणयुक्त खाद्य उत्पादों के कारोबार में है।
इस अधिग्रहण के साथ मन्ना अब आरसीपीएल के फूड्स और स्टेपल्स पोर्टफोलियो का हिस्सा बन गयी है। इससे श्री अन्न आधारित और हेल्थ फूड श्रेणी में रिलायंस की मौजूदगी और मजबूत होगी। कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से उधैयम, इंडिपेंडेंस और एसआईएल जैसे ब्रांड शामिल हैं।
आरसीपीएल के निदेशक टी. कृष्णकुमार ने कहा कि मन्ना तमिलनाडु और आसपास के राज्यों में एक भरोसेमंद हेल्थ फूड ब्रांड है। रिलायंस के मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन और सप्लाई चेन नेटवर्क के जरिए मन्ना के पौष्टिक उत्पादों को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाया जा सकेगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal