Wednesday , February 18 2026

अभिषेक बच्चन के नए अवतार ने मचाई धूम! शाहरुख की KING में विलेन के लिए बदला पूरा हुलिया और डरावना लुक,

अभिषेक बच्चन के नए अवतार ने मचाई धूम! शाहरुख की KING में विलेन के लिए बदला पूरा हुलिया और डरावना लुक,

सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ चर्चा में है। नवंबर 2025 में शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। अब फिल्म के विलेन के रूप में अभिषेक बच्चन का लुक सामने आया है। लंबे समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि अभिषेक इस एक्शन-थ्रिलर में निगेटिव रोल निभाएंगे, जिसकी पुष्टि अब खुद अभिनेता ने कर दी है।

हाल ही में ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में अभिषेक ने अपने नए लुक का खुलासा किया है। उन्होंने कहा, “आपने देखा होगा कि मैंने अपना लुक बदल लिया है। यह नया लुक मेरी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के लिए है, जिसकी शूटिंग मैं फिलहाल कर रहा हूं।” उनके इस ऐलान ने फैंस को बेहद रोमांचित कर दिया है। अभिनेता का नया अवतार काफी दमदार और खतरनाक दिखाई दे रहा है।

अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत जेपी दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी। अब तक उनके करियर में कई तरह के रोल आए हैं, लेकिन ‘किंग‘ में उनका किरदार काफी अलग और नकारात्मक होगा। इससे पहले अभिषेक ने ‘युवा’ और ‘रावण’ जैसी फिल्मों में निगेटिव भूमिका निभाई थी। इस बार फैंस उन्हें शाहरुख खान के सीधे विरोधी के रूप में देखेंगे, जिससे फिल्म में टकराव और एक्शन का नया रोमांच मिलेगा।

ये पहली बार नहीं है जब अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान साथ में काम कर रहे हैं। दोनों पहले 2014 में रिलीज हुई ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में नजर आए थे। उस फिल्म में दोस्ताना और मजाकिया अंदाज था, लेकिन इस बार वे सीधे कट्टर दुश्मन के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में शाहरुख और अभिषेक के अलावा सुहाना खान और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में हैं। सुहाना पहली बार अपने पिता शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

फिल्म ‘किंग‘ का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर हैं सिद्धार्थ आनंद, जिन्होंने ‘पठान’ और ‘फाइटर’ जैसी बड़ी फिल्मों का निर्माण किया है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी अंडरवर्ल्ड डॉन और उसके इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में शाहरुख और अभिषेक का कन्फ्लिक्ट, फैंस के लिए सबसे बड़ी आकर्षण बिंदु होगा।

सियासी मियार की रीपोर्ट