शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

मुंबई, 19 फरवरी घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 235.57 अंक की बढ़त के साथ 83,969.82 अंक पर खुला, लेकिन बाद में गिरावट में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 97.36 अंक (0.12 प्रतिशत) नीचे 83,636.89 अंक पर था।
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 54 अंक ऊपर 25,873.35 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 16.35 अंक यानी 0.06 फीसदी उतरकर 25,803 अंक पर रहा।
ऑटो, आईटी, फार्मा और सार्वजनिक बैंकों के समूहों में तेजी रही जबकि एफएमसीजी, मीडिया, निजी बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों के सूचकांक गिरावट में रहे।
सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो और एलएंडटी के शेयर नीचे चल रहे थे जबकि इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति सुजुकी और टेक महिंद्रा में तेजी है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal