Friday , February 20 2026

इनफिनिक्स नई नोट 60 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में

इनफिनिक्स नई नोट 60 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में

भारतीय बाजार में इनफिनिक्स नई नोट 60 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। सीरीज के टॉप मॉडल इनफिनिक्स नोट 60 अल्ट्रा को भारत की कार्लकेयर सर्विस साइट, गीकबेंच और टीयूवी सर्टिफिकेशन पर देखा गया, जिससे इसके फीचर्स लगभग कंफर्म हो गए हैं। गीकबेंच पर दिखे मॉडल नंबर एक्स 6877 ने 1,665 का सिंगल-कोर और 6,821 का मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया है। लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा 3.25जीएचझेड का एक कोर, 3.00जीएचझेड के तीन कोर और 2.10जीएचझेड के चार कोर। सोर्स कोड के अनुसार, इसमें माली-जी720 एमसी7 जीपीयू दिया जाएगा। अनुमान है कि यह चिपसेट मीडियाटेक डायमेंसिटी 8400 हो सकता है।
डिवाइस एंड्राएड 16 पर एक्सओएस 16.2.0 के साथ चलता दिखा है और 12जीबी रैम वेरिएंट की पुष्टि भी हुई है। टीयूवी सर्टिफिकेशन में नोट 60 अल्ट्रा के लिए 6,840 एमएएच की बड़ी बैटरी का खुलासा हुआ है, जो नोट 60 और नोट 60 प्रो से ज्यादा क्षमता वाली होगी। कार्लकेयर साइट पहले ही इसके 12जीबी प्लस 256जीबी और 12जीबी प्लस 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी दे चुकी है। सीरीज के दूसरे मॉडल, इनफिनिक्स नोट 60 प्रो के रेंडर कुछ दिन पहले सामने आए थे, जिनमें बड़े एज-टू-एज कैमरा प्लेटफॉर्म में ट्रिपल-कैमरा सेटअप और रियर मैट्रिक्स डिस्प्ले देखा गया था। यह डिस्प्ले मिनी-एलईडीएस से बना है, जो समय और मौसम जैसी जानकारी दिखा सकता है।
इनफिनिक्स नोट 60 प्रो एक मिड-रेंज फोन होगा, जिसमें स्नैपड्रेगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया जाएगा यही चिपसेट हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी नोट 14 प्रो प्लस में भी है। कैमरा सेटअप में 50 एमपी नाइट मास्टर सेंसर की पुष्टि हुई है। फोन में 3डी आइसकोर वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम, 6,500एमएएच बैटरी, 90वॉट फास्ट चार्जिंग, 30वॉट वायरलेस चार्जिंग और छह साल की सेल्फ-हीलिंग तकनीक का दावा किया गया है। डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन में 1.5के अमोलेड स्क्रीन, 144एचझेड रिफ्रेश रेट और जेबीएल-ट्यून्ड डुअल स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट