सिद्धांत चतुर्वेदी ने फ़िल्म धुरंधर में शानदार परफॉर्मेंस के लिए रणवीर सिंह की जमकर सराहना की
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने फ़िल्म धुरंधर में शानदार परफॉर्मेंस के लिए रणवीर सिंह की जमकर सराहना की है। सिद्धांत चतुर्वेदी से एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि हाल के समय में उन्हें किसकी परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा पसंद आई, तो उन्होंने तुरंत फिल्म ‘धुरंधर’ से रणवीर सिंह का नाम लिया। फिल्म में रणवीर के काम के बारे में बात करते हुए सिद्धांत ने उस शांत मजबूती और इमोशनल गहराई का जिक्र किया जो इस किरदार की खासियत है। इसे एक “सधी हुई और मैच्योर परफॉर्मेंस” बताते हुए उन्होंने रणवीर की उस इंटेंसिटी की तारीफ की जो बिना किसी दिखावे के नजर आती है।
सिद्धांत ने कहा, “मुझे लगता है धुरंधर से रणवीर सिंह। कितनी सधी हुई और मैच्योर परफॉर्मेंस है। वो गहराई, वो इंटेंसिटी। उस इंसान का हुनर ही यही है कि वो किरदार में पूरी तरह खो जाता है।”
बातचीत के दौरान पर उनके साथ बिताए उस वक्त का जिक्र भी आया, जब उन्हें रणवीर के काम करने के तरीके को करीब से देखने का मौका मिला था। सेट पर बिताए अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सिद्धांत ने रणवीर के अंदाज को किरदार के प्रति खुद को पूरी तरह सौंप देने का एक अनोखा उदाहरण बताया। उन्होंने शेयर किया, “गली बॉय के दौरान, उन्होंने बस खुद को सरेंडर कर दिया था। मुझे लगता है कि खुद को पूरी तरह समर्पित कर देना एक कलाकार की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है और इसमें उनका कोई मुकाबला नहीं है।”
सिद्धांत की बातों ने उस खूबी को और पुख्ता किया है जिसे फिल्ममेकर्स और को-स्टर्स अक्सर रणवीर सिंह से जोड़ते हैं: यानी अपनी ‘स्टार’ इमेज को छोड़ देना और पूरी तरह से अपने किरदार की रूह में उतर जाना। चाहे वह गली बॉय के एक रैपर की बेबाक सादगी हो या किसी जटिल और गहरी भूमिका की सधी हुई इंटेंसिटी, रणवीर की परफॉर्मेंस हमेशा उनके जुनून, अनुशासन और गहरी ईमानदारी से झलकती है।
दुनिया भर से मिल रही तारीफों के बीच, रणवीर सिंह एक्टिंग के नए पैमाने तय कर रहे हैं। अब सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी वही बात दोहराई है, जिससे साफ है कि रणवीर का हुनर बोलता है। बॉक्स ऑफिस के किंग बने रणवीर पर अब सबकी नजरें टिकी हैं। फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में उनका धमाकेदार अंदाज देखने के लिए हर कोई बेताब है, जो 19 मार्च को रिलीज होने वाली है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal