महिमा खाटू श्याम की धार्मिक और मनोरंजक फिल्म : पुष्पा वर्मा

मुंबई, 20 फरवरी । अभिनेत्री पुष्पा वर्मा का कहना है कि महिमा खाटू श्याम की धार्मिक और मनोरंजक फिल्म है जो दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी। फिल्म “महिमा खाटू श्याम की” में पुष्पा वर्मा ,अनिल धवन ,अनूप जलोटा , लखविंदर सिंग लक्खा और दीपू श्रीवास्तव की अहम भूमिका है।
पुष्पा वर्मा ने बताया,”मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। दीपू के साथ काम करना एक शानदार अनुभव है। उनकी कॉमेडी और मेरे अभिनय का मेल दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। यह फिल्म एक धार्मिक और मनोरंजक कहानी है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी।’
महिमा खाटू श्याम की की शूटिंग मुंबई के विभिन्न स्थानों पर की जा रही है, जिनमें मड आइलैंड भी शामिल है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी होगी और इसे जल्दी ही सिनेमा घरों में देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्माता – निर्देशक राम शंकर हैं। फिल्म “महिमा खाटू श्याम की” जल्द ही सिनेमा घरों में देखने को मिलेगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal