Friday , February 20 2026

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की फ़िल्म ‘बंदर’ 22 मई 2026 को होगी रिलीज

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की फ़िल्म ‘बंदर’ 22 मई 2026 को होगी रिलीज

मुंबई, 20 फरवरी । वर्ष 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक, ‘बंदर’, 22 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे, और उनके साथ जुड़ रही है एक जबरदस्त क्रिएटिव टीम जिसका नेतृत्व डायरेक्टर अनुराग कश्यप और लेखक सुदीप शर्मा एवं अभिषेक बनर्जी कर रहे हैं।

पिछले कुछ सालों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाका करने के बाद, बॉबी देओल इस इंटेंस ड्रामा में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं। इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है और इसके पीछे ज़ी स्टूडियोज का बड़ा हाथ है।

इस फिल्म को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है।

‘बंदर’ ने अपनी रिलीज से पहले ही पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। 2025 के 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘स्पेशल प्रेजेंटेशन’ कैटेगरी में इसके प्रीमियर के बाद से ही फिल्म की काफी चर्चा है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

सियासी मियार की रीपोर्ट