US Tariffs: भारत समेत सभी देशों पर लगेगा 10% अतिरिक्त टैरिफ, अमेरिकी कोर्ट के आदेश के बाद ट्रंप ने किया ऐलान

नई दिल्ली, 21 फरवरी । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में आयात को लेकर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। दरअसल, अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट से टैरिफ पर झटका खाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ये फैसला लिया है। जिसके बाद एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने बताया कि यह टैरिफ तत्काल लागू हो गया है और इसके तहत दुनिया के सभी देशों से अमेरिका में आने वाले सामानों पर 10% टैरिफ लगाया जाएगा।
ट्रंप ने टैरिफ पर क्या कहा?
इस बात की जानकारी खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने कहा कि ‘यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मैंने अभी-अभी ओवल ऑफिस से सभी देशों पर ग्लोबल 10% टैरिफ पर साइन किया है, जो लगभग तुरंत लागू होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!’
कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम
आपको बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से US Reciprocal Tariff को अवैध करार दिए जाने के बाद ट्रंप के तेवर गर्म हो गए हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद उन्होंने नए कार्यकारी आदेश पर साइन किया। जिसके बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देकर दुनिया के सभी देशों से आयात पर 10 फीसदी का ग्लोबल टैरिफ जड़ दिया।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal